जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर में आगामी 25मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा रविवार को चुनावी शुभंकर का अनावरण किया गया। चुनाव शुभंकर में सुपर ब्वॉय व सुपर गर्ल को आकर्षित पोशाक में दर्शाया गया है जो मतदाताओं से लोकतंत्र का महापर्व मनाने और 25 मई को अपना वोट ज़रुर करने की अपील कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी परियोजना के तहत प्रोत्साहित इस शुभंकर का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और वोटरों की भागीदारी बढ़ाना है, और सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े। उन्होंने बताया कि चुनावी जागरुकता के लिए शुभंकर के साथ ही वोटर पोर्टल व सी विजिल ऐप को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा रविचन्द्र यादव, राकेश यादव, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिये हुआ चुनावी शुभंकर का अनावरण


