Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोजगार मेला में 10 अक्टूबर को

रोजगार मेला में 10 अक्टूबर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर जौनपुर में 10 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी, फेम इण्डस्ट्रीज प्रा.लि.राजस्थान, याजकरी इण्डिया प्रा.लि.राजस्थान, सनबीम लाइट सल्यूशन प्रा.लि.राजस्थान, पोली मेडी केयर प्रा.लि. फरीदाबाद हरियाणा आदि कम्पनियों में भर्ती की जायेगी। जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, बी.टेक, पालिटेक्निक, आई.टी.आई.समस्त ट्रेड उत्तीर्ण अभ्यर्थी, आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से चयन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करे सकते हैं। जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई.डी.प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करना होगा।