Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार का लालच देकर महिलाओं से ठगी

रोजगार का लालच देकर महिलाओं से ठगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव की महिलाओं से दो ठगों ने लोन देने का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी किया। जब तक महिलाओं को समझ आता ठग जा चुके थे। ऊक्त गांव में पिछले कुछ दिनों से बाइक से दो युवक आ रहे थे। उन लोगो ने बताया कि उनकी कम्पनी का कार्यालय चन्दवक बाजार में है। उनकी कम्पनी महिलाओं का समूह बनवा कर लोन देती है। उस लोन से महिलाओं को रोजगार करने का अवसर मिलेगा। उस लोन पर बहुत ही मामूली ब्याज लगेगा। उन दोनों ठगों ने कुछ दिन में गांव की 13महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। जब उक्त 13 महिलाओं की टीम ने समूह का गठन कर लिया। तब दोनो ठगों ने कहा कि सभी महिलाओं को दो हजार 300रुपये देकर अपना बीमा करवाना होगा। महिलाओं ने किसी प्रकार पैसे जमा करके बीमा के लिए पैसा दे दिया।13महिलाओं से 39हजार 900 रुपये लेकर दोनो चले गए। उसके बाद उन लोगों ने मोबाइल भी बन्द कर लिया। ठगी की शिकार हुई महिलाएं चन्द्रकला देवी, उषा, विजयलक्ष्मी, सरिता, उषा, नगीना, सीता देवी, सीमा देवी आदि ने बताया कि हम लोगो से दोनो ठग बिजनेस करने के लिए लोन देने तथा बिजनेस के कार्य मे भी सहयोग का झूठा वादा करके पैसा ठग लिए।