Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर किया मारपीट, चार घायल

दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर किया मारपीट, चार घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन बस्ती का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट किए जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया। वहीं पुलिस को देख दबंग फरार हो गये। बता दें कि जमीन बस्ती गांव निवासी वेद प्रकाश सिंह 50वर्ष पुत्र स्व.रूप नारायण सिंह की जमीन पर दबंग में जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे। उन्होंने जाकर मना किया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसमें वेद प्रकाश सिंह पुत्र स्व.भूप नारायण सिंह, रीता देवी पति वेद प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह पुत्र वेद प्रकाश सिंह, वंदना सिंह पत्नी सत्य प्रकाश सिंह को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें बीच-बचाओ में आए स्थानीय लोगों को भी गाली गलौज देते हुए भगा दिया और जान से मारने की धमकी भी देने लगा। सूचना पर पहुँची 112पुलिस पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिए और जांच पड़ताल में जुड़ गए।