Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररैली निकाल कर किया गया जन जागरण

रैली निकाल कर किया गया जन जागरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर दूसरे दिन क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने शनिवार को रैली निकाल कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता से सम्बन्धित स्लोगन लिखे पट्टियों और नारों से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहाँगीर पट्टी के बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखे पट्टियों के साथ  जनजागरूकता के लिए रैली निकाली। रैली प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से निकल कर गाँव का भ्रमण करते हुए पुनः परिसर में एक संगोष्ठी का रूप धारण किया। श्रीगाँधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर अजेय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी हुई। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय मयारी, सवायन, सदरुद्दीनपुर, एकडला व कोहड़ा समेत तमाम स्कूलों से रैली निकाल कर जन जागरण किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षक गण मौजूद रहे।