Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहाई टेंशन तार गिरने से सभासद गंभीर रूप से घायल

हाई टेंशन तार गिरने से सभासद गंभीर रूप से घायल

  • महिलाओं ने बिजली कर्मियों का किया घेराव

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद के बहुरीपुर वार्ड की महिला सभासद के ऊपर विद्युत विभाग का हाई टेंशन तार गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। घटना को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने तार जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मियों का घेराव कर जमकर नारीबाजी किया। बहोरिकपुर वार्ड की सभासद सुनीता देवी(35) पत्नी होरीलाल अपने खेत में सुबह काम करने गई थी इसी दरमियान विद्युत विभाग का हाई टेंशन का उनके ऊपर गिर गया जिससे वह चिल्लाने लगी।हाईटेंशन तार गिरने से शरीर की जगहों से झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह से विद्युत प्रवाह से बचाकर उन्हें सुरक्षित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य के मुंगराबादशाहपुर भर्ती कराया जहां उनका इलाज करके छोड़ दिया गया अब उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। घटना के बाद दोपहर में विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और तार को जोड़ने लगे विद्युत कर्मियों को देखकर मोहल्ले की महिलाओं ने घेराव कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तार जोड़ने नहीं दिया गया। मामला बिगड़ता देख घटनास्थल पर एसडीओ आलोक उपाध्याय व जेई आशीष पटेल पहुंचे और मुहल्ले के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और हाईटेंशन को जुड़वाया। इस बाबत एसडीओ आलोक उपाध्याय का कहना है कि बिजली कर्मियों का घेराव नहीं हुआ था। मुहल्ले वालों की कुछ मांगे थी जिसे मान लिया गया है जल्द ही खेत में लगे हाईटेंशन तार को बदला जाएगा ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।