जौनपुर धारा, जौनपुर। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की आधी रात अज्ञात वाहन से टकराकर 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। वह अपने माँ बाप का एकलौत पुत्र था। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जलालपुर क्षेत्र के बभनीपुर गांव निवासी संतोष पाठक गांव तथा शहर के वाजिदपुर में मकान है। सन्तोष पाठक की तीन संताने में दो पुत्रियां है। एक मात्र पुत्र था, उनका पुत्र जय पाठक शुक्रवार की रात को गांव के मकान से शहर के मकान पर चला गया। सन्तोष अपनी पत्नी मीना पाठक के साथ मध्यप्रदेश के सिद्धि गए हुए थे। लगभग डेढ़ बजे रात के जय पाठक शहर के मकान से गांव के मकान आ रहा था। उक्त रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात पीछे से आकर बाइक सहित टकरा गया। उसके चेहरे तथा अन्य स्थानों पर काफी चोट आयी थी। वह वही गिर कर तड़प रहा था। उसी समय जफराबाद पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां चिकित्सक ने जय पाठक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। संतोष भी पत्नी मीना के साथ सिद्धि से शनिवार की सुबह बदहवास हाल में घर आ गए है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
अज्ञात वाहन से टकराकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम



