Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुररेलवे केबिन में कामगार युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रेलवे केबिन में कामगार युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय क्षेत्र के बेलवाई रेलवे स्टेशन के जर्जर केबिन में शनिवार की तड़के एक कामगार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी जिसकी वजह से जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई जनपद के मस्थाना गांव निवासी रामकिशुन 23 पुत्र हरिपाल रेलवे दोहरीकरण के कार्य में मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को बेलवाई रेलवे स्टेशन पहुंचा। रेलवे ठेकेदार मार्कंडेय तिवारी द्वारा कामगारों के लिए बनवाए गए टेंट में खाना पीना खाकर सोने चला गया। शनिवार के तड़के करीब चार बजे साथी कामगारों ने देखा कि टेंट के बगल स्थित जर्जर सिग्नल केबिन के छत में लगे लोहे के राड से मफलर के सहारे गले में फांसी लगाकर राम किशुन का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर मृतक के अन्य कामगार साथी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।