Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआधी रात को मुंगरा रैन बसेरे में मिली खामियां

आधी रात को मुंगरा रैन बसेरे में मिली खामियां

नगर में बने रैन बसेरे में मिली खामियां, ड्यूटी पर नदारद मिले चौकीदार

सूरज विश्वकर्मा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे का जायजा लेने के लिए जौनपुर धारा टीम बीती रात को बारह बजे पहुंची तो गेट बंद मिला। काफी देर तक आवाज़ देने के बाद पंम्प पर सो रहा एक कर्मचारी आंख मलते हुए गेट पर आया और जब उनसे पूछा गया कि यहां किसकी ड्यूटी लगाई गई है। तो उन्होंने कहा कि यहां पर चौकीदार की ड्यूटी है। लेकिन वो बीमार होने के कारण आ नहीं पाएं और इस दौरान खुद हम ड्यूटी कर रहे हैं। पूंछे जाने पर उन्होंने अपना नाम फ़हद राईन बताया और कहा कि आपकी आवाज पहली बार में ही सुन लिए थे। लेकिन आ नहीं पाए, इस तरह फ़हद अपनी लापरवाही छुपाने लगे। बातचीत करते हुए अंदर पहुंचे तो अलाव की व्यवस्था नहीं मिली और रजाई गददे मौजूद रहे व तीन यात्री सोते हुए मिले। सवाल यह है कि अगर ऐसे ही कोई राहगीर यात्री ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे मेंपहुंच जाए तो कड़ाके की सर्दी में आवाज लगाते रह जाएगा और साहब गहरी नींद में मस्त रहेंगे और राहगीरों को ऐसे ही ठंड में रात बिताने को विवश होंगें। वहीं अलाव की व्यवस्था नदारद रही। शासन के आदेश को ताक पर रखकर केवल फॉर्मेलिटी अदा की जा रही है और शासन की मंशा पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है यह हाल है रैन बसेरे का जो एकाएक जायजा लेने पर मिली खामियां तो जिले में बने दूसरे रैन बसेरों का हाल क्या होगा… यह तो भविष्य के गर्त में है। फिलहाल रैन बसेरों में लापरवाही सामने आई है जो राहगीरों के लिए दुखदायी साबित हो सकता है और उन्हें बाहर ठिठुरते हुए रात गुजरना पड़ सकता है।