Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशरूम हीटर के इस्तेमाल से गार्ड की मौत

रूम हीटर के इस्तेमाल से गार्ड की मौत

नोएडा: बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली-नोएडा में ठंड अचानक बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में बारिश भी पड़ सकती है. ऐसे में लोगों का सहारा रूम हीटर ही होता है, ताकि वो खुद को ठंड से बचा सके. लेकिन इस हीटर ने कई लोगों की जान ले ली. बीते दिनों सेक्टर-74 की एक सोसाइटी में एक गार्ड की मृत्यु दम घुटने से हो गई. ऐसे में जरूरी है हीटर जलाकर रखने से पहले कुछ चीजे जान लें. ताकि कहीं आप किसी अनोहीन के शिकार ना हो जाएं. डॉक्टर प्रदीप शैलत ने बताया की किन परिस्थियों में हादसे हो जाते हैं और कैसे उनसे बचा जाए. साथ ही ये भी बताया कि मार्केट से खरीददते समय किस हीटर का चयन करना चाहिए. हीटर जलाकर रखने से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड भर जाता है. जिससे लोग पहले तो बेहोश हो जाते हैं. लेकिन लोगों को लगता है कि उन्हें अच्छी नींद आई है. लेकिन व्यक्ति बेहोशी में होते हैं. उसी दौरान लोगों के दम घुटने के कारण मौत हो जाती है. ऐसी स्थिति से बचने के उपाय कुछ भी नहीं है. बस लोग हीटर जलाकर ज्यादा देर तक न रखें. बंद कमरे में हीटर जलाकर सोने से सभी को बचना चाहिए. जब भी हीटर जलाकर बैठें तो बाल्टी या किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर रखें ताकि कमरा शुष्क न हो. लोगों को हीटर के भरोसे नहीं रहना चाहिए. आप खुद को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनिए. लेकिन फिर भी हीटर जलाकर रखने की आदत है तो जैसे ही गर्मी बढ़े कमरे को तुरंत बंद कर दीजिए. हीटर ब्लोवर वाला हो तो थोड़ा नुकसान कम करता है. यह कमरे में कम ऑक्सीजन को खत्म करता है.