― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल को को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल को को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव में रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल को हटाकर खेत में खड़े करने से नाराज व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। सकरा निवासी मुन्नी देवी का धान कट कर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली पर लादा जा रहा था, तभी ट्रेक्टर के सामने उसी गांव निवासी राकेश ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी कर दिया। ट्रैक्टर ले जाने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को दिलीप ने बगल के खेत में खड़ा कर दिया गया। जिससे नाराज होकर राकेश गाली गलौज करने लगा। मना करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से मुन्नी देवी और दिलीप तथा दूसरे पक्ष से राकेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया तथा मामले की जांच पड़ताल में लगी रही।

Share Now...