Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन का आयोजन

पूर्ण गणवेश में निकले सैकड़ों स्वयंसेवक, संघ धोष संग नगर भ्रमण कर पहुचें उद्गम स्थल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय से रविवार को पूर्ण गणवेश पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के पूर्व एकत्रीकरण के दौरान पूर्ण गणवेश में 6 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। क्षेत्रीय मार्ग प्रमुख पूर्वी उप्र राजेन्द्र सक्सेना ने कहा कि पथ संचलन सामाजिक एकता के साथ समाज में शक्ति के संचार का माध्यम भी है। अध्यक्षता डा. एसएल गुप्ता ने किया। पथ संचलन चिकित्सालय से निकल स्वामी विवेकानंद तिराहा पुरानी बाजार घासमंडी चौक चूड़ी मोहल्ला, पुराना चौक, एराकियाना चौक, कोतवाली चौक, जेसीज चौक, नई आबादी, योगीनाथ तिराहा होते हुए अपने उद्गम स्थल पर पहुंच समापन हुआ। इस दौरान शाहगंज खुटहन एवं सुईथाकला ब्लाक के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। संघ धोष के साथ स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुये नगर भ्रमण किया। इस दौरान जिला सामाजिक समरसता प्रमुख जौनपुर अवधेश कुमार पाण्डेय, तहसील पथ संचलन प्रमुख मुकेश, नगर शारीरिक प्रमुख संचलन सह प्रमुख एवं खण्ड प्रचार प्रमुख सोंधी आनन्द बरनवाल, नगर संघचालक दिलीप कुमार, जिला कार्यवाह रजनीश उपाध्याय, संघचालक सर्वेश चन्द्र, खण्ड कार्यवाह हनुमान प्रसाद, अखिलेश चन्द्र मिश्र, रामसागर, धर्मेन्द्र कुमार और नगर प्रचारक नरेन्द्र समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक सम्मिलित रहे।