― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत शिविर आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत शिविर आयोजित

  • फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने किया। उद्धाटन स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की मार्गदर्शिका पुस्तक देकर किया गया। स्वयंसेवक अब्दुर्रहमान, राजू कुमार, मोहित कुमार, स्वयंसेविका अंशिका बरनवाल, सानिया, शाहीन बानो, रोशनी बरनवाल आदि को पुस्तिका प्रदान किया गया। स्वयंसेवकों ने अतिथियों को बैच लगाकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय शिविर का औपचारिक शुरूआत हुई। स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत गाकर राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल्यों को सारगर्भित कर अपने लक्ष्यों को प्रदर्शित किया। प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को अगर आत्मसात कर लिया जाए तो हम अपने साथ-साथ संपूर्ण समाज का विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनामिका मिश्रा, डा. धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सूर्य प्रकाश यादव ने शिविर को सम्बोधित किया। इस दौरान शिक्षक डा. निजामुद्दीन, गीता देवी, सुनीता यादव, डा. संजय कुमार यादव, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Share Now...