― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकालेज जीवन से ही तय होता है युवाओं का भविष्य : डा....

कालेज जीवन से ही तय होता है युवाओं का भविष्य : डा. राज बहादुर

  • सहकारी पीजी कालेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. नितेश कुमार यादव द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर पुष्पा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव तथा प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुभवों को साझा किया। एनएसएस सहभागियों को जीवन भर चलने वाले स्थाई संबंधों के निर्माण में आधार रूप व कॉलेज जीवन से ही युवाओं का भविष्य तय होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में महती भूमिका है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र से जोड़ना है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से भी जुड़ें और इसे जनांदोलन बनाएं। प्रो पुष्पा सिंह ने एनएसएस को समाज एवं राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय शर्मा, डॉ. राघवेंद्र प्रजापति डॉ. तारकेश्वर, डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शिव कुमार यादव, नीरज कुमार सिंह, जोगिंदर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...