Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आरएसएस ने आयोजित किया मैराथन दौड़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आरएसएस ने आयोजित किया मैराथन दौड़

  • विवेकानंद तिराहे से प्रारम्भ हुई दौड़ उद्गम स्थल पर हुई समाप्त
  • लवकुश प्रथम, शिवम द्वितीय व महेंद्र मौर्य ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर विवेकानंद तिराहे से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हुआ। आयोजन नगर संघचालक दिलीप, कार्यवाह हनुमान जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

मैराथन दौड़ प्रात: आठ बजे शुरू हुई। विवेकानंद तिराहे से फीता काट व झंडी दिखा रवाना किया गया। जेसीज चौक, मुख्य मार्ग, घासमंडी चौक, पुरानी बाजार होते हुए उद्गम स्थल पर जाकर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर लवकुश यादव रहे। वहीं द्वितीय स्थान शिवम यादव ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर महेंद्र मौर्य रहे। विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजन के साथ किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सूर्य नारायण पाण्डेय एवं ज्ञानेश, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सभासद भुनेश्वर मोदनवाल, देवेश चंद्र, ओम चौरसिया, मुकेश, अवनीश, राहुल अग्रहरि, गोपाल जी बरनवाल, संदीप साहू, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।