Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछह महीने से खराब पड़ा है नदौली गांव का ट्यूबवेल

छह महीने से खराब पड़ा है नदौली गांव का ट्यूबवेल

  • सिंचाई के अभाव में किसानों की फसल हो रही खराब
छह महीने से खराब पड़ा है नदौली गांव का ट्यूबवेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के नदौली गांव का सरकारी ट्यूबवेल नंबर 165 करीब छ: माह से बंद पड़ा है जिसके कारण सैकड़ों एकड़ की खेती बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हाल यह है कि किसान पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। किसानों की शिकायत है कि बिना स्टार्टर के ही ट्यूबवेल चलाया जाता है जिसके कारण हर बार ट्यूबवेल का मोटर जल जाता है। जब जब किसान शिकायत करते हैं ट्यूबेल कर्मचारी कुछ दिन सक्रिय हो जाते हैं उसके बाद वे फिर निष्क्रिय हो जाते हैं। पिछले छह महीने से ट्यूबवेल का मोटर खराब है। विभाग के कर्मियों से कहा जाता है तो वे ऊपर के कर्मचारियों की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। नदौली गांव के किसान दीपनारायण सिंह ने बताया कि यह हाल लगभग प्रत्येक वर्ष रवि और खरीफ की बुवाई और सिंचाई के समय होता है। किसानों का कहना है कि विभाग के खिलाफ अब केवल प्रदर्शन ही उपाय जान पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यही हाल अन्य गांवों में स्थित ट्यूबवेलों का भी है। कहीं ऑपरेटर नहीं हैं तो कहीं स्टार्टर तो कहीं मोटर खराब पड़ी है। किसानों ने जिलाधिकारी से ट्यूबवेलों को ठीक कराने की मांग की है।