Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय पीजी कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

राष्ट्रीय पीजी कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मिथलेश पांडेय एवं पूर्वांचल विश्विद्यालय के कला संकाय के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली रवाना करने से पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर मिथलेश पांडेय द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए  कहा गया कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए किसी भी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होना  आवश्यक है क्योंकि शत प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र की  मूल संकल्पना को मजबूती  मिलेगी। पूर्वांचल विश्विद्यालय के कला संकाय के डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगितवादी लोकतंत्र के निर्माण और देश के विकास के लिए आवश्यक है कि हर प्रकार के चुनाव में विविध प्रकार के पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर हमे शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए।  रैली रवाना करने से पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रमधिकारी डॉ. तेजप्रताप सिंह एवं कार्यक्रमधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों द्वारा विविध स्लोगनो, वैनरो का निर्माण किया गया और विविध जागरूकता के नारों द्वारा जागरूकता रैली महाविद्यालय से लेकर जमुहाई गांव में निकाली गई।  इस अवसर पर डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. नीरज दूबे, राकेश चौधरी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहें।