Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराशन कार्ड में नाम जोड़ने के प्रति कर्मचारियों कर रहे हीलाहवाली

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के प्रति कर्मचारियों कर रहे हीलाहवाली

  • कर्मचारी साइट बंद होने का हवाला देकर लोगों को किया जा रहा है वापस

सिकरारा। जिले के मछलीशहर तहसील में स्थित आपूर्ति विभाग के कार्यालय में इन दिनों कर्मचारियों की लापरवाही चरम पर है। जहां पर राशन कार्ड बनाने व कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर आए दिन वहां पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा लोगों को इधर-उधर पढ़ा कर, साइट बंद होने का हवाला देकर लौटाया जा रहा है। जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इस सम्बंध में विभाग के आला अधिकारी बेखबर है। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यालय में राशन कार्ड आदि से संबंधित लेखा-जोखा का कार्य किया जाता है। जिनका नाम किसी कारणवश राशन कार्ड से कट जाता है या जिनका नाम नहीं दर्ज है, उनका नाम यहां पर चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन इन दिनों यहां पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही व विभाग के अधिकारियों की उदासीनता की वजह से जरूरतमंद लोगों के नाम राशन कार्ड हेतु नहीं चढ़ पा रहे हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को एक युवक तहसील परिसर में आपूर्ति कार्यालय पर 2:00बजे के करीब गया और उन्होंने वहां पर उपस्थित कर्मचारी से अपना नाम राशन कार्ड में दर्ज करने के लिए कहा तो उक्त कर्मचारी द्वारा बताया गया कि साइट अभी बंद है, 10…15 दिन के बाद साइट जब खुलेगी, तब राशन कार्ड पर नाम दर्ज किया जाएगा। उसके सवाल जवाब करने पर उक्त कर्मचारी द्वारा और अधिक समय लगने की बात कही गई। जबकि क्षेत्र में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पिछले कई सालों से राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वह राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करने के लिए ग्राम प्रधान और कोटेदार के यहां चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।  बता दें कि मड़ियाहूं विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा रईया में कुछ लोगों के राशन कार्ड से नाम कट गए हैं और कुछ के नाम ही नहीं है जिनको राशन कार्ड में चढ़ाने को लेकर लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है और राशन कार्ड में नाम न होने की वजह से उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के और भी तमाम गांव है जहां पर इसी तरह की समस्याएं व्याप्त है।