जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्रामसभा मोहरियाँव गांव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्म मण्डल समिति में सोमवार की रात रामलीला में राम वन गमन का मंचन देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए, और जय श्री राम के जयकारे लगाए। मंथरा के द्वारा दिये गये सलाह को स्वीकार कर रानी कैकई कोप भवन में बाल बिखेरे हुए लेटी हुई थी। राजा दशरथ कोप भवन में प्रवेश करते हैं, और फिर कैकई ने अपने वचन को मांगने की जिद करती है, तो राजा दशरथ मनाते हैं। तब राजा दशरथ बोलते हैं कि माँगों जो बरदान मांगना है। तब रानी कैकेई ने भगवान श्री राम के 14वर्षों के लिए वन गमन का वर मांगती है, और राजा दशरथ विलाप करते हैं, और बोलते हैं कि रानी कोई दूसरा वर मांग लो परंतु रानी कैकई अपने वरदान पर अड़ी हुई होती है, भरत को अयोध्या का राज सिंहासन देने के लिए टिकी हुई रहतीं है। फिर भगवान राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करने हेतु 14वर्षों के लिए बन के लिए रवाना होते हैं जहां पर पूरे अयोध्यावासी रोने लगते हैं। लक्ष्मण और सीता भी साथ जाते हैं। उसके बाद राजा दशरथ राम के ग़म में अपना प्राण त्याग देते हैं। जिसमें राम का रोल सिंटू मिश्रा, सीता कार्तिकेय विश्वकर्मा, लक्षण ईश्वर दुबे, मंथरा मोनू तिवारी, वशिष्ठ पप्पू पाण्डेय, दशरथ ओम प्रकाश तिवारी(बबलू), कैकयी साजन तिवारी, सुमंत चंदन, सुमित्रा अफरोज, कौशल्या का रोल सोनू विश्वकर्मा ने अदा किया। रामलीला का मंचन कैकेयी कोप भवन, राम वन गमन एवं दशरथ मरण तक किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
रामलीला में राम वन गमन देख दर्शक हुए भाव विभोर

Previous article

