मंगलवार को पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिली। इस उत्सव पर सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स का भी जश्न देखने को मिला। रानी मुखर्जी से लेकर तनुश्री दत्त और इशिता दत्ता ने सिंदूर खेला। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रानी मुखर्जी ने जमकर इसका जश्न मनाया। इस दौरान वे बंगाली गैट्अप में सिंदूर खेलती नजर आईं। रानी ने इस दौरान मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने विजयदशमी पर डांस कर इसका जश्न मनाया। इस इवेंट में रानी के अलावा एक्ट्रेस तनुश्री दत्त और उनकी बहन इशिता दत्ता पति वत्सल सेठ के साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों बहनों ने मिलकर खूब सिंदूर खेला और विजयदशमी का जश्न मनाया। इस दौरान इशिता दत्ता पति वत्सल सेठ को सिंदूर लगाती नजर आ रही हैं, वहीं, उनके साथ ही राखी सावंत की प्रâेंड राजश्री भी दिखाई दे रही हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
रानी मुखर्जी ने ‘सिंदूर खेला’ में बजाया ढोल


