अपने अतरंगी कपड़ों से लोगों के होश उड़ाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया लुक तहलका मचा रहा है। उर्फी ने दशहरे पर ऐसा नया लुक लेकर सामने आई है कि उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। सामने आए नए वीडियो में एक्ट्रेस ने रावण के दस सिर की तरह अपने दस सिर चश्मे से बनाए हैं। बता दें कि इसके साथ ही एक्ट्रेस ने टी-शर्ट पर दो ऐसे शब्द लिखवाए हैं जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद कैमरे के सामने व्हाइट प्रâेम और ब्लैक ग्लासेस का चश्मा लगाए दिखीं। एक्ट्रेस वीडियो में एक चश्मा नहीं बल्कि दस चश्मे लगाए नजर आईं। ठीक उसी तरह जिस तरह रावण के दस सिर थे। बता दें कि इस वीडियो को उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। वीडियो को शेयर कैप्शन में लिखा ‘जस्ट लुकिंग लाइक..‘ उर्फी ने इस वीडियो को जैसे ही शेयर किया तो वो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को उर्फी ने जैसे ही शेयर किया तो फैंस उनके इस अतरंगी लुक को देखकर कमेंट करने लगे। इसप एक यूजर ने लिखा ‘ध्यान से कहीं इसे कोई रावण समाज ना जला दे।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘देखो 10 चश्मे वाला रावण।’ बता दें कि उर्फी जावेद अपने इस तरह के अतरंगी आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। कई बार उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं, तो कई बार वो अपने इन लुक्स की वजह से ट्रोल हो जाती है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
उर्फी जावेद ने दशहरे पर दिखाया नया अवतार


