Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने विभिन्न खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

राज्यमंत्री ने विभिन्न खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेल के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव द्वारा जनपद के खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए 2886.97 लाख की परियोजनाओं की सौगात प्रदान किया। सोमवार को शिलापट्ट का अनावरण किया गया। शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत’’ के तहत 995.5 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल जिसमें 4र्0ें20मी.का एक 1र्3ें08मी. का एक 2र्2ें13.5मी.का एक इस प्रकार कुल 03 बहुउद्देशीय हाल रहेंगे, जो लिफ्ट से सुविधायुक्त होगा। राज्य योजनान्तर्गत जनपद के धावकों के लिए 865.92 लाख की लागत से स्वीकृत कृत्रिम सतह के धावनपथ के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। धावन पथ में 400 मी.के 8 लेन की सुविधा के साथ स्टीपल चेज हेत्ाु वाटर जम्प एवं विभिन्न प्रक्षेप स्पर्धाओं के लिए केज भी सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के साथ ही राज्य योजनान्तर्गत जनपद के पहले आधुनिक तरणताल का भी शिलापट्ट का अनावरण किया गया जिसकी लागत रू.487.46 लाख है। तरणताल में दो तरणताल निर्मित किये जायेंगे। जिसमें नौसिखिया एवं तैराक के सिखने की सुविधा एक साथ रहेगी। तरणताल में दर्शक दीर्घा, चेंज रूप एवं आपदा प्रबन्धन कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।