जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को अपना दल एस पार्टी की सर्किट हाउस में बैठक जिला अध्यक्ष शिवनायक पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पप्पू माली रहे। जिसमें लोकसभा जौनपुर की पांचो विधानसभा के जोन सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, अपना दल संगठन के सभी मंच के जिला अध्यक्ष, सभी मंचों के सदस्य, पदाधिकारी इस मीटिंग में उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों से विचावर विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि संगठन बहुत ही मजबूत है। हम सबको अपने संगठन के दम पर एनडीए गठबंधन का जो भी प्रत्याशी मैदान में है उसको हम सब जिताने का कार्य करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवनाथ पटेल ने कहा कि हमारा संगठन बूथ स्तर तक तैयार है। इसी कड़ी में सदर विधानसभा के लिए अपना दल पार्टी कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश मौर्य को कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया और सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से अपना दल पार्टी के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को पुनः एक बार निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर मेज थपथपाकर स्वागत और बधाई दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा मान्यवर कांसीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति, अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ और बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल ने कहा कि ऐसे जननायक ने अपने अनुकरणीय जीवन से समाज को एक नई दिशा और दशा दी। संचालन जिला महासचिव उदयभान पटेल ने किया। मौके पर गोकर्ण पटेल, अनिल जायसवाल, हरिहर पटेल, नागेंद्र पटेल, कृपाशंकर पटेल, ठाकुर लाल पटेल, जयप्रकाश पटेल, बृजमनी पटेल, मानसिंह पटेल, सूरज पटेल, गुलाबचंद पाल, सुशील सिंह, सुरेंद्रनाथ योगी, बड़े लाल पटेल आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अपना दल एस की बैठक लोकसभा की बनी रणनीति



