Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजकीय महाविद्यालय केराकत में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय केराकत में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी वि.रा./उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा की अध्यक्षता में डॉ.राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज तथा पं.दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय केराकत में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी दीपक मौर्य द्वारा ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को आवेदन करने में सुविधा हो सके। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं से फॉर्म-6 भी भरवाए गए, ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं मतदाता बनें और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें, जिससे लोकतंत्र को और सशक्त बनाया जा सके। सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण, शिक्षक, छात्र छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।