जौनपुर धारा,मीरगंज। थाना क्षेत्र के भटहर गांव में किसान के गाय के दो पैर टूटने से वह डॉक्टरों द्वारा फैजाबाद रेफर किये जाने के बाद जब वहां भी दवा नहीं किया गया तो घर पर ही बांस बल्ली के सहारे उसे खड़ा कर देसी उपचार करने लगा। मामला मीडिया के संज्ञान में आया और अखबारों में छपने के बाद राजकीय पशु चिकित्साधिकारी दयानंद श्रीवास्तव ने मंगलवार को भटहर गांव बाबा तिवारी के घर पहुंच कर गाय का विधिवत चेकअप किया। बता दें कि दरवाजे पर बंधी पालतु गाय को दूसरे आवारा पशुओं ने 28 जनवरी को मार दिया था जिससे गाय की बाएं तरफ की आगे व पीछे की दोनों टांगे टूट गई थीं।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
राजकीय पशु चिकित्साधिकारी पहुंचे भटहर गांव
Previous article
Next article

