Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुररहस्यमयी बुखार की जांच हेतु पहुंची स्वास्थ्य टीम

रहस्यमयी बुखार की जांच हेतु पहुंची स्वास्थ्य टीम

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर मे तेज़ी से फैल रहे रहस्यमय बुखार से एक दर्जन लोगो के पीड़ित होने और दो लोगो की मौत की खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर के भट्टी सराय वार्ड के मरीजों की जांच की। टीम 13 मरीजों से खून के सैंपल भी लिए, तथा मृतको के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लिया। टीम मे डॉ.जियाउलहक महामारी रोग विशेषज्ञ, प्रभारी चिकिसाधिकारी सोंधी डॉ.रमेशचन्द्रा, चिकित्साधिकारी डॉ.मसूद अहमद, लैबटेक्नेशियन गुलाब यादव, राममिलन यादव, सुजीत मौर्य, राहुल यादव स्वास्थ्य टीम में शामिल रहे।

प्रभारी चिकिसाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी डॉ.रमेश चन्द्रा ने लोगों से अपील किया कि स्वास्थ केन्द्र पर ड़ेंगू, मलेरिया, टाइफाईड, प्लेटलेट्स इत्यादि की जांच निःशुल्क हो रही है। किसी को बुखार के लक्षण आने पर वह पीएचसी पर अपनी जांच करवा कर इलाज करें व चिकित्सक की सलाह लें। घबराना की कोई आवश्यकता नही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।