Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeमनोरंजनरवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला लुक में हैं पापा की कॉपी

रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला लुक में हैं पापा की कॉपी

रवि किशन का असली नाम रवि किशन शुक्ला है। रवि किशन हिन्दी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता है। 2006 में वह बिग बॉस नजर आए थे। वह साउथ की फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। रवि किशन 2019 की लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए। रवि किशन अब देश के जाने माने राजनेता भी हैं। एक्टर्स के बच्चों की बात होती है तो उनकी बेटी इशिता भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। रवि किशन अक्सर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते रहते हैं। उनकी बेटी इशिता बेहद प्यारी हैं। वह पापा की तरह फिल्मों में नहीं बल्कि सेना में भर्ती होना चाहती हैं। कुछ समय पहले रवि किशन ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की थी और लिखा था कि वह केंद्र की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हैं। वहीं एक अन्य पोस्ट में रवि किशन ने ट्विट किया था कि मेरी बेटी इशिता शुक्ला ने अखिल भारतीय आईडीएसएससी’22 दिल्ली निदेशालय में भाग लिया। जीवी मावलंकर शूटिंग 50 मीटर प्रतियोगिता और सफलतापूर्वक राउंड 1क्वालीफाई किया है। इशिता शिव आपको आशीर्वाद दें और हमारे देश को गौरवान्वित करने में आपकी मदद करें। रवि किशन की बेटी इशिता बेहद टैलेंटेड हैं और देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखती हैं। पापा रवि किशन अक्सर अपनी बेटी की उपल्बधियों को लेकर ट्विट में करते रहते हैं।