बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबरें है कि उनके सिर सेहरा सजने वाला है। एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बधंन में बंधने जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इसी महीने के आखिर में शादी करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप हुड्डा और लिन की शादी काफी प्राइवेट होने वाली है। उनकी शादी में केवल उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणदीप नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया का ध्यान खींचे। एक्टर का कहना है कि शादी होने के बाद ही वे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। बता दें कि, कुछ दिन पहले रणदीप ने अपने इंस्टाग्राप पर गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने लिन के बर्थडे पर एक प्यार पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। रणदीप की गर्लफ्रेंड की बात करें तो, वे मणिपुर की रहने वाली हैं और एक इंडियन मॉडल है। लिन रणदीप से करीब 10 साल छोटी हैं। रणदीप के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वे आखिरी बार फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर ने वीर सावरकर का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए एक्टर ने जी-तोड़ मेहनत भी की थी। फिल्म के लिए रणदीप ने करीब 26 किलों वजन घटाया था। एक्टर की ऐसी मेहनत को दर्शकों ने खूब सराहा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा हाल ही में रणदीप का एक गाना जोहराजबी भी रिलीज हुआ है। इस गानें में उनके साथ प्रिंयका चहर चौधरी नजर आई हैं।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
रणदीप हुडा 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड लिना के साथ करने जा रहे शादी

Previous article

