Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररचना विशेष विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.संतोष कुमार सिंह ने कहाकि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही संविधान के मुख्य वास्तुकार डा. बी. आर. अम्बेडकर के महान योगदान को याद करना है। इसी क्रम में प्रधानाचार्य गौतम चन्द एवं विशेष शिक्षक रविरंजन, दामिनी, बबिता, नीतू, नीरज ने संविधान दिवस पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया।