Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के इस शहर में फ्री होता है पैरालिसिस का इलाज!

यूपी के इस शहर में फ्री होता है पैरालिसिस का इलाज!

कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और लोगों को कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं. फिरोजाबाद में भी एक ऐसे डॉक्टर हैं जो गरीब और असहाय लोगों की बीमारियों का फ्री में इलाज कर रहे हैं. उनके यहां होम्योपैथी द्वारा बीमारियों का इलाज किया जाता है और लोगों को रोगों से मुक्ति मिलती है. डॉक्टर इस काम को कई सालों से कर रहे हैं और यहां दवा लेने के लिए काफी दूर से लोग आते हैं.

फिरोजाबाद के शीतल खा रोड पर रहने वाले डॉक्टर एसएमएस मियाजी ने कहा कि वह अपने यहां आने वाले गरीब असहाय लोगों का मुफ्त इलाज करते हैं. वह पिछले लगभग 50 साल से ऐसे लोगों का इलाज कर रहे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. डॉक्‍टर मियाजी के मुताबिक, एक बार एक बच्चा मानसिक रूप से बीमार था और वह उनके यहां दवा लेने के लिए आया था, लेकिन उसने कुछ दिन बाद दवा लेना बंद कर दी. जब मैंने बच्‍चे से पूछा तो उसने दवा बंद करने का कारण पैसे की कमी को बताया. इसके बाद मैंने उस बच्चे का फ्री में इलाज करने का निर्णय लिया. इसके बाद से वह ऐसे लोगों का फ्री में इलाज कर रहे हैं, जिनके पैसा नहीं है.

हर बीमारी का करते हैं इलाज
डॉक्टर एसएमएस मियाजी के मुताबिक, उनके यहां दवा लेने के लिए यूपी, दिल्ली और मुंबई समेत काफी दूर-दूर से लोग आते हैं. उन्होंने बताया कि वह होम्योपैथी दवा से हर बीमारी का इलाज करते हैं, जिसमें पैरालिसिस (लकवा), पेट की समस्या, जकड़न जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं.

50  साल का है अनुभव
डॉक्टर मियाजी ने बताया कि उन्होंने होम्योपैथी से डिग्री की हुई है और काफी प्रैक्टिस की है. वह पिछले 50 सालों से इलाज कर रहे हैं. उनका दावा है कि उनके यहां आने वाले मरीज होम्योपैथी की दवा से ठीक होकर कर गए हैं.