Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़यूनियन बैंक ने किया मेगा एमएसएमई आउटरीच कैम्प का आयोजन

यूनियन बैंक ने किया मेगा एमएसएमई आउटरीच कैम्प का आयोजन

जौनपुर धारा,आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय आज़मगढ़ ने होटल गोल्डन फॉर्च्यून में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, यूनियन बैंक के कार्यपालक निदेशक रामसुब्रमणियन एस, कॉरपोरेट सीजीएम कबीर भट्टाचार्य, अंचल प्रमुख, धीरेंद्र जैन, क्षेत्र प्रमुख, मनीष कुमार एवं आज़मगढ़ क्षेत्र के सभी शाखाओं के प्रमुख एवं कई ग्राहक बंधु उपस्थित थे। अंचल प्रमुख वाराणसी धीरेंद्र जैन ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इस दौरान 198खातों के साथ लगभग 50करोड़ की सैद्धान्तिक ऋण स्वीकृति दी गयी। जिलाधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक के प्रयासों की सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की अपेक्षाओं से सभी को अवगत कराया। उन्होने कहा कि ऋण वितरण में लगातार हमारा जनपद आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। इस तरह के कैम्प आयोजित करते रहने से अधिक से अधिक युवा भी ऋण लेने हेतु प्रेरित होंगे। उन्होने कहा कि जरूरतमंद युवा ऋण के माध्यम से अपना उद्योग स्थापित करें एवं आत्मनिर्भर बनें। कार्यपालक निदेशक ने अपने संबोधन में ग्राहक सेवा, अनुशासन और अखंडता पर बल देते हुए आशा व्यक्त किया कि अग्रणी जिला होने के नाते इस वर्ष हम और बेहतर प्रदशन करेंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत आज़मगढ़ क्षेत्र ने 1 दिन में 50 खातों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर लगभग 2 करोड़ की राशि से वित्त पोषित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में कार्यपालकों ने आज़मगढ़ क्षेत्र के स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए बैंक की अपेक्षाओं एवं क्षेत्र में मौजूद योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कासा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली आज़मगढ़ की 10 शाखाओं को भी सम्मानित किया गया। यूनियन बैंक द्वारा कस्टमर के सक्सेस स्टोरी पर बनायी गयी वीडियो क्लिप का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही यूनियन बैंक से ऋण प्राप्त कर उसका अपने व्यापार/उद्योग में उपयोग कर लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों द्वारा अपनी-अपनी सक्सेस स्टोरी भी साझा की गयी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक सावन सौरभ ने किया और क्षेत्र प्रमुख आज़मगढ़ मनीष कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुई। इस अवसर पर एलडीएम, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत सहित यूनियन बैंक के समस्त ब्रांचों के बैंक मैनेजर एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।