- मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ परिसर इकाई द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्रामीण लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर राजबहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक एवं सेविका को अपने व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ अपने देश की मिट्टी से जुड़े रहने की जरूरत है तभी हम देश को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमारे देश के युवा में बहुत शक्ति है जिसका प्रयोग करके हम अपने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर रवींद्र कुमार प्रजापति, सत्यम सिंह, द्वितीय स्थान पर अभिषेक कुमार, अजीत वर्मा, तृतीय स्थान पर प्रिया, बबिता रही। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई कार्यक्रम अधिकारी विशाल यादव फार्मेसी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई जिसमें मिट्टी से जुड़े हुए हम हिंदुस्तानियों के बारे में दर्शाया गया। तीसरा कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर नम्रता यादव, शेषाद्रि राय, बबिता, द्वितीय स्थान पर उमंग श्रीवास्तव, अमन कुमार, तृतीय स्थान अंकित चौधरी, मोनू गौतम। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अजय कुमार मौर्या ने किया। चौथा कार्यक्रम फार्मेसी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अगुवाई नितेश कुशवाहा द्वारा किया गया। संचालन डॉक्टर विनय वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर शशिकान्त यादव, अंकित सोनकर ‘आभास’, उमंग श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, आलोक कुमार मौर्य, पवन कुमार भास्कर, अभिषेक कुमार, रीतिषेक, प्रभात आदि उपस्थित रहे।



