- अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हुआ विधिक आयोजन
जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विधिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने जहां देश भक्ति से परिपूर्ण रंगोली बनाया वहीं राष्ट्रीय ध्वज को दिवार पर उकेर देश भक्ति व देश प्रेम का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल एवं कसिया के एलबीएस कांवेंट स्कूल के प्राची यादव, दिवा यादव, हिमांशी, आर्यन, प्रभाकर, खुशी, दिवाकर आदि छात्रों ने अपनी कला प्रस्तुत किया। वहीं उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने छात्रों का उत्साह वर्धन कर शिक्षा व समाज में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। वहीं छात्रों ने प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जानने की जिज्ञासा व्यक्त किया। जिसके बाद एसडीएम उन्हें अपने आफिस ले गये। साथ ही तहसील के कार्य प्रणाली से अवगत करा उनके प्रश्नों का उत्तर दे उनके जिज्ञासा को शांत कर बच्चों की सराहना कर पुरस्कृत किया। एसडीएम ने कहा कि सोमवार व मंगलवार को भी मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं तिरंगा वितरण कार्यक्रम के तहत योगी तिराहे पर ध्वज वितरित किया गया। राहगीरों को झंडा दे देश प्रेम का संचार किया गया। इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



