― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

लायन्स क्लब ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एंव ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा लायन्स बालाजी तिराहा नखास से संस्थाध्यक्ष डा. संदीप मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में लायन्स सदस्य मोटर साइकिल पर तिरगां लगाकर व हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा, गल्ला मंडी, सदर अस्पताल होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन तक गई जहाँ पर लोगों ने सुसंस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु ‘पंच प्रण शपथ’ लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन ने आजादी के 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए आजादी का महत्व बताया और कहा कि तिरंगा यात्रा देश भक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है। इस यात्रा के माध्यम से शांति और प्रेम व एकता का संदेश दिया जा रहा है। डा. अजीत कपूर ने कहा कि भारत की आजादी के 76 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान हमारे देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। उन्होंने देशभक्ति के गीत गाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए आज पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए भारत को विश्व गुरु बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। संस्थाध्यक्ष डा. संदीप मौर्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शकील अहमद, अमित पाण्डेय, सचिव जीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष डा. संजीव मौर्य, रंजीत सिंह, संजय केडिया, अनिल वर्मा, संजय सिंघानिया, अशोक मौर्य, शिवानन्द अग्रहरि, राजीव श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, नीरज शाह आदि उपस्थित रहे।

Share Now...