Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयुवा भाजपा नेता की अगुवाई में कारागार मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

युवा भाजपा नेता की अगुवाई में कारागार मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, शाहगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का नगर के युवा भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता ईशान जायसवाल ‘राम’ के नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेलारा पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के गगन भेदी नारे लगाते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। दारा सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस प्रकार स्वागत से मैं अभिभूत हूं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के हितों के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।स्वागत करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रदेश सह प्रमुख सोशल मीडिया भाजपा, विशाल जायसवाल, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रजत जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष भा.ज.यू.मो.पवन जायसवाल, अभिषेक बरनवाल, निलेश यादव, प्रिंस, गोलू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।