जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कजगांव के जेठपुरा मुहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकरआत्म हत्या का किया प्रयास हुआ। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत बुलवाकर उक्त युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद इलियास उम्र 32वर्ष निवासी जेठपुरा थाना जफराबाद मंदबुद्धि का व्यक्ति है, उसने पारिवारिक विवाद के चलते घर के पास स्थित कुएं में आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दिया। संयोग अच्छा था कि वह मरा नहीं, बल्कि घायल हो गया। सूचना पाते ही तत्काल जफराबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर यूनिट के सहयोग से उसे बाहर निकलवाकर उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
युवक ने आत्महत्या की नियत से कुएं में लगाई छलांग


