जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के रामनगर अरसिया मोड़ पर बीती रात बाजारवासियों ने चोरी के आरोप में एक युवक की दैहिक समीक्षा कर पुलिस को सौंप दिया जिसमें युवक के घायल होने के कारण पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इलाज हेतु परिजनों के हवाले कर दिया। आरोप है कि क्षेत्र के रामनगर अरसिया मोड़ पर बुधवार की देर रात गाँव का ही एक युवक किसी दुकान के पास बल्ब निकाल रहा था जिसका बाजारवासियों ने चोरी के आरोप में जमकर दैहिक समीक्षा कर डाली और डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया। इधर पुलिस दैहिक समीक्षा में घायल हो चुके युवक को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इलाज हेतु परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के स्वस्थ हो जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
युवक की दैहिक समीक्षा कर पुलिस को सौंपा

Previous article

