जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। जिससे यात्रियों की जान का खतरा बन्ाा रहता है। यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं निजी सवारी वाहन चालक, यात्री भी जान हथेली पर रखकर यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं और शासन प्रशासन के नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां, जिम्मेदार मौन। बताते चलें कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निजी सवारी वाहनों के चालक यात्रियों की जान जोखिम में डाल कर यात्रा करवा रहे हैं। सवारियों को वाहनों को छत पर बैठा कर व पायदान पर लटका कर ढोया जा रहा है। इस मामले में स्वयं सवारियां भी लापरवाही कर रही हैं। यातायात नियमों की अनदेखी से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इस मामले में पुलिस भी अनदेखी कर रही है। क्षेत्र के कई ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की बसों की सुविधा नहीं है। कुछ रूटों पर बसों की सुविधा कम है। इससे इन रूटों पर निजी सवारी वाहनों द्वारा यात्री ढोने का काम किया जा रहा है। निजी वाहनों के चालक यात्रियों की मजबूरी का खूब फायदा उठा रहे हैं। जब तक यात्री वाहन के अंदर के साथ छत पर नहीं बैठते हैं तक तक वाहन को नहीं चलाया जाता है। कई यात्री तो पायदान पर भी लटक जाते हैं। इस मामले में वाहन चालकों के साथ स्वयं यात्री भी लापरवाही कर रहे हैं। सब जानते हैं कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना गलत है। इसके बाद भी नियमों की खुले आम अनदेखी की जाती है। निजी सवारी वाहनों में क्षमता से दो से तीन गुणा अधिक सवारी बैठाई जाती हैं। इससे वाहन पलटने की संभावना अधिक बन जाती है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है और इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है और कॉल कट कर दिया।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं निजी सवारी वाहन


