Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरमैनपुरी में डिम्पल यादव की जीत पर सपाजनों ने मनायी खुशी

मैनपुरी में डिम्पल यादव की जीत पर सपाजनों ने मनायी खुशी

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव को कार्यकर्ताओं, नेताओं ने माला पहना कर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया वहीं लाल बहादुर यादव ने कहा यह जीत निश्चित रूप से नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जहां शासन प्रशासन ने इस चुनाव खूब खेला करना चाह रही थी लेकिन मैनपुरी की जनता ने साहस का परिचय देते हुए अपने वोटों को देकर नेताजी को श्रद्धांजलि देने का काम किया। अब जनता जाग गई है आने वाले चुनाव में इस देश से भारतीय जनता पार्टी की सफाई करने के लिए तैयार है। जनता इस उपचुनाव में यह संदेश दिया है कि अब बेरोजगारी नहीं बर्दाश्त करेगा, महंगाई नहीं बर्दाश्त करेगा, लूट हत्या बलात्कार नहीं बर्दाश्त करेगा। जनता विकास के रास्ते पर वोट देना चाह रही है जिस तरह रामपुर में लगातार समाजवादी पार्टी बढ़त बनाई हुई थी लेकिन प्रशासन द्वारा हेराफेरी कर सपा प्रत्याशी को हराया गया यह लोकतंत्र की हत्या की गई है। गठबंधन खतौली भी समाजवादी गठबंधन के खाते में गई इससे जनता का जनादेश अब भारतीय जनता पार्टी को समझ लेना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, गप्पू मौर्या, रुक्सार अहमद, गजराज यादव, अनवारुल गुड्डू, आरिफ हबीब, इकबाल अहमद, रियाज आलम, सोनी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।