Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमेरठ जैसी गजक का स्वाद और कहां...

मेरठ जैसी गजक का स्वाद और कहां…

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ की गजक का स्वाद हर किसी के दिल और जुबान पर बना रहता है. सर्दी का मौसम जैसे ही बढ़ता जा रहा है, अब विशेष तौर पर तिल की बर्फी और लड्डू की भी डिमांड देखने को मिल रही है, जिससे कि सर्दी के मौसम में टेस्ट भी बना रहे और सेहत भी बेहतर रहे. सर्दियों में गुड़, तिल व ड्राई फ्रूट्स का उपयोग शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है. इन्हीं बातों को देखते हुए मेरठ के बाजारों में विशेष रुप से तिल के लड्डू और बर्फी बनाई जा रही है. बच्चे हों या बुजुर्ग सभी आसानी से इसका स्वाद ले सकते हैं. क्योंकि दोनों के लिए ही यह लड्डू और बर्फी काफी फायदेमंद है. अगर रेट की बात की जाए तो Rs.480 से लेकर Rs.800 तक बाजार में लड्डू के रेट हैं.

बेहद खास तरीके से तैयार होते हैं लड्डू और बर्फी
News18 local से खास बातचीत करते हुए बुढ़ाना गेट स्थित श्री रामचंद्र सहाय गजक भंडार वाले कुशान गोयल ने बताया कि तिल के लड्डू और बर्फी बनाने में सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, मावा, देसी घी सहित अन्य प्रकार की सामग्री का उपयोग किया जाता है. यह इस उद्देश्य से बनाई जा रही है कि आमजन को उससे फायदा हो. उन्होंने बताया कि सर्दी शुरू होते ही तिल और गुड़ के अलग-अलग आइटम की डिमांड में तेजी देखने को मिलती है. अभी की बात करें तो सबसे ज्यादा तिल की बर्फी, मलाई बर्फी और तिल के लड्डू की मांग ज्यादा है.

दिल्ली-हरियाणा तक भेजी जाती है मेरठ की गजक
बताते चलें कि मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित गजक बाजार की खासियत यह है कि मेरठ से नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा सहित आसपास के राज्य और अन्य शहरों में बड़ी मात्रा में गजक की सप्लाई की जाती है. अगर आप भी मेरठ की रेवड़ी गजक बर्फी लड्डू का स्वाद चखने से रह गए हैं, तो यहां जरूर आएं.