जौनपुर धारा, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप-10 मेधावी छात्राओं को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर तैयारी करने तथा कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहाकि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है। जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में 9 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-10 सूची में अपना स्थान बनाया तथा इंटरमीडिएट के दो छात्राओं ने प्रदेश के टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के टॉप 10 सूची में हाई स्कूल के 20 एवं इंटरमीडिएट के 13 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हाईस्कूल के पीयूष सिंह एवं जेली मौर्या, इंटरमीडिएट के रवि और मुस्कान यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के रमेश सिंह, सुधाकर सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मेधावी छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
मेधावी छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Previous article


