Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरभाजपा ने हमेशा किसानों के लिए काम किया : नरेन्द्र उपाध्याय

भाजपा ने हमेशा किसानों के लिए काम किया : नरेन्द्र उपाध्याय

  • भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर और मछलीशहर की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है और किसानों के उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं चला रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। किसानों के सामने जो भी चुनौतियां हैं उसे सरकार दूर करने का काम करेगी। किसान मोर्चा यथाशीघ्र अपने संगठन का विस्तार हर गांव तक कर ले ताकि किसानों को जोड़कर उनकी सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने गांवों, गरीबों और किसानों के लिए बहुत काम किए हैं, कई योजनाएं लागू की हैं। मोर्चा कार्यकर्ता इन कामों और योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष मछलीशहर किसान मोर्चा प्रहलाद यादव ने कहाकि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम रही है। प्रदेश के विकास के लिए हर जरुरी कदम उनकी सरकार उठा रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठ लोगों तक विकास को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। शहरीकरण के बावजूद आज भी देश की 67 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इस हिसाब से किसान मोर्चा का कार्यक्षेत्र सबसे बड़ा है। गांवों में रहने वाले लोगों से जुड़ना, उन्हें पार्टी के विचारों से और संगठन से जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण काम है। उक्त अवसर पर अम्बरीशधर द्विवेदी, इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, रमेश दुबे, नीरज मौर्या, विनोद तिवारी, राजेश्वर राय, सत्य प्रकाश मिश्रा, वीर बहादुर यादव सहित मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।