जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होने बताया कि राजनैतिक विद्वेष के कारण मुझे आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो लोकतंत्र में यह सही नहीं हैं। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने काफी लंम्बी लाव-लश्कर के साथ चौकिया धाम से जुलूस निकालकर नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरा तब प्रशासन को आचार संहिता के उल्लंघन का पता नहीं चला। जिससे यह स्पष्ट होता है के चुनाव मैदान में मेरे आने से सभी दलों में हलचल मच गई है और ये लोग मुझे येन-केन प्रकरण में फसां कर चुनाव नहीं लड़ना देना चाहते हैं।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
मुझे चुनाव से रोकने के लिये लगा आचार संहिता उलंघन का आरोप


