Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआयुषी यादव का स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ एथलिस्ट में हुआ चयन

आयुषी यादव का स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ एथलिस्ट में हुआ चयन

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में रविवार की शाम प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी फौजी सुबाष यादव की अध्यक्षता में आगरा एथलिस्ट स्पोर्ट में चयनित होने पर खिलाड़ी आयुषी यादव व साथ में फुटबाल में सिलेक्ट स्पोर्ट हॉस्टल कैंप बरेली में हुए लव सोनकर पुत्र पिंकू सोनकर निवासी शेखज्यादा का भी सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ग्राम प्रधान ममता यादव प्रधान संघ अध्यक्ष ने आयुषी यादव व लव सोनकर को माला पहनाकर सम्मान करते हुए खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की बच्चियों व बच्चों के लिए आयुषी यादव व लव सोनकर प्रेरणा का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब से के.डी.स्पोर्ट कराटे एकेडमी का शुभारंभ हुआ है। तब से लेकर आज तक एकेडमी क्षेत्र के खिलाड़ियों को तरासने व सवारने का काम कर रही है। निश्चित तौर पर यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एक दिन के.डी. स्पोर्ट कराटे एकेडमी के तरासे हुए खिलाड़ी देश के लिए खेलते हुए मेंडल जीतकर देश को गौरवान्वित करेंगे उस दिन का इंतजार हम सभी को है। उन्होंने कहा कि एकेडमी कोच सोनू यादव बधाई के पात्र हैं। जिनकी कड़ी मेहनत के बदौलत आज यह मुकाम देखने को मिल रहा है। इस अवसर के.डी.एकेडमी संरक्षक प्रतिनिधि प्रधान संघ अध्यक्ष केराकत फौजी सुबास यादव, के.डी.कोच सोनू यादव, फुटबाल कोच रूपेश शर्मा, विशाल मौर्य, संजय सरोज, राजकुमार मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य, योगेंद्र कुमार, अजीत यादव के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।