― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 21लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 21लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • आधा दर्जन गिरफ्तार, अन्य की तलाश में की जा रही छापमारी

जौनपुर धारा, केराकत। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 21लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में 5 लोग पकड़े गए हैं। जिनका चालान भेज दिया गया। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशान होकर केराकत ब्लॉक क्षेत्र के बराई, बेहड़ा तथा आसपास के अनेक गावों के अनेक तथाकथित किसानों ने गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज का पुतला फूंका। इस मौके पर नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला पुतला जलाये जाने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात 20 नामजद और 1 अज्ञात सहित 21 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा, 147,153,341,504,505(2) और (6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के परिजनों की शिकायत है कि जो घटना में शामिल थे पुलिस उन्हें नहीं पकड़कर उसे गिरफ्तार की है जिनका घटना से दूर दूर तक संबंध नहीं है।

Share Now...