- मेडिकल उपचार न होने पर पीड़ित ने किया हंगामा
- चिकित्सा प्रभारी समेत अन्य डाक्टर रहे नदारद
जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा के निवासी महिला मारपीट में घायल थी। उपचार व मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला ले गए। लेकिन चिकित्सा प्रभारी समेत अन्य डॉ.नदारद रहे। दिन भर बैठे रहे शाम को उन्हें पुलिस वापस लेकर लौट गई। इस दौरान पीड़ित ने जमकर हंगामा किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते आए दिन मरीज हंगामा करते हैं। शनिवार को अतररौरा गांव की निवासी 26 वर्षीय सहाना उर्फ गुलिस्ता मारपीट में घायल हो गए थी। जिसे उपचार के लिए उसका पिता अभिसाफ व सरायख्वाज पुलिस लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला में करीब 11बजे पहुंची। तो वहां मौजूद फार्मासिस्ट ने कहा कि डॉक्टर के आने के बाद ही उनका उपचार होगा और मेडिकल भी कराया जाएगा। बैठे-बैठे शाम 4बज गया लेकिन चिकित्सा प्रभारी डॉ.अरुण यादव समेत अन्य डॉक्टर नहीं आए। इस दौरान और भी मरीज वहां मौजूद थे, सभी मरीजों ने मिलकर डॉक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। पाँच बजे बिना मेडिकल कराया घायल को पुलिस लेकर थाने लौट ग्ाई। जबकि और अन्य भी मरीज बगैर दवा लिए वापस लौटे सहाना का कहना है कि वह सुबह से चोट से रक्तस्राव हो रहा था। कोई उपचार नहीं मिल पाया और डॉक्टर का इंतजार करते रहे उन्हें फोन लगाया गया। लेकिन फोन बंद था। दवा के लिए आए अजीत सिंह ने भी आरोप लगाया कि सुबह से दबा के लिए बैठे हैं। डॉक्टर मौजूद न रहने पर उन्हें कोई दवा नहीं दी गई। पाले गौतम ने भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन डाक्टर गायब रहते हैं। एक फार्मासिस्ट के भरोसे यहां सेवाएं दी जा रही है। इस दौरान डॉक्टर के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आए दिन मरीजों ने डॉक्टर के खिलाफ हंगामा करते रहते हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।



