बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने मिर्जापुर की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी हो गई है, साथ ही उन्होंने इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि इस सीजन का सफर उनके लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। अली फजल ने लिखा,’ये मैसेज मेरी सबसे प्यारी टीम के लिए है। मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मिर्जापुर सीजन 3 का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेट्स पर काम करने वाले व्यक्ति से प्रेरणा हासिल करते हैं। अली फजल ने आगे लिखा ‘ये इस सीरीज के बाकी दो सीजन का एक्सपीरियंस भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही था। हो सकता है कि आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस तरह से बहुत मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता। ये मेरे को-एक्टर्स के लिए आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं और आपको पता होना चाहिए कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अनाउंसमेंट की थी कि वो जेरार्ड जेम्स बटलर की एक्शन फिल्म कंधार में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार है। जिसके बाद अली अफगान ड्रीमर्स में भी दिखेंगे। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा अली जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 में भी नजर आएंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मिर्जापुर 3 की शूटिंग के उपरान्त अली फजल ने लिखा इमोशनल नोट

Previous article

