Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नटौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे सभी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों के 46 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र बनारसी, 42 वर्षीय गीता पत्नी सुरेश, 22 वर्षीय रवीन्द्र, 14 वर्षीय विपिन पुत्रगण सुरेश व 45 वर्षीय इंद्रावती पुत्र राम कृपाल व 32 वर्षीय प्रमिला पत्नी अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।