Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमानव शृंखला बनाकर निकाली गई जागरूकता रैली

मानव शृंखला बनाकर निकाली गई जागरूकता रैली

जौनपुर धारा,जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं, एन.सी.सी., यातायात पुलिस, स्काउड गाइड, होमगार्ड, पुलिस विभाग के सिपाही एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों का जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उन्होने कहा कि नेताजी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और परिवहन विभाग के टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता रैली युवाओं के द्वारा निकाली जा रही है। उन्होने रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं, शिक्षकों और जनपदवासियों से कहा कि यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करे। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने पर बल दिया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु छात्र/छात्रओं, एनसीसी, यातायात पुलिस, स्काउड गाइड, होमगार्ड पुलिस विभाग के सिपाही एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों द्वारा मानव श्रृंखला के रूप में रैली निकालते हुए लाइन बाजार से कलेक्ट्रेट तिराहा, अम्बेडकर तिराहा, गांधी तिराहा होते हुए एआरटीओ कार्यालय तक बनायी गयी।

Previous article
Next article