जौनपुर धारा, जौनपुर। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के उपलक्ष्य में घरेलू पौधों के उपयोग विषय पर संगोष्ठी और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसान दिवस पर आयोजित इस संगोष्ठी कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार सिंह ने कहाकि भारतीय संस्कृति में घरेलू पौधों के औषधीय उपयोग की प्राचीन परंपरा रही है। औषधीय पादप क्षेत्र के विकास में युवाओं को रोजगार प्रदान करने की काफी सम्भावना है क्योंकि देश और विदेश में औषधीय पौधों और उनकी तैयारियों के लिए एक बड़ा और लगातार बढ़ता हुआ बाजार है। छात्र-छात्राओं द्वारा घरेलू पौधों के उपयोग पर एक मॉडल प्रदर्शित किया गया जिसमें जागृति सिंह, अनुपम मिश्रा और संगम दास के मॉडल को सबसे अधिक सराहा गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार त्रिपाठी ने किया और आमंत्रित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन विभाग के प्राध्यापक डॉ.सतीश कुमार द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर प्रो.सुधीर कुमार सिंह, प्रो.इंदु प्रकाश सिंह, डॉ.अजय दुबे, डॉ.सन्तोष कुमार सिंह, डॉ.संजय तिवारी, प्रभाकर सिंह, आशीष मिश्र, पृथ्वीपाल सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
मानवीय स्वास्थ्य संरक्षण में औषधीय पौधों का विशेष महत्व : प्रो.अरूण कुमार



